गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित बनाने और कांवडिय़ों को संपूर्ण सुविधा व सेवा प्रदाने करने के लिये सजग डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने देहात क्षेत्र में पडऩे वाले कांवड़ मार्गो पर रात भर बाईक से भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने जहां चारों कांवड़ मार्गो की कांवड़ डï्ूयूटी दे रहे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की चेकिंग की वहीं शिविरों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं एवं सुवधिाओं का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों की सेवा भी की। साथ ही उनकी कुशल क्षेम भी पूछी।