प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को संपूर्ण रूप से सुरक्षित, सुगम और सेवामयी बनाने के क्रम में एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने मेरठ कांवड़ मार्ग पर कांवडिय़ों की सेवा की। इस अवसर पर श्री अहमद ने जहां जहां कांवडिय़ों को पेयजल भेंट किया वहीं उनका हाल चाल भी जाना। इसके बाद श्री अहमद ने मेरठ कांवड़ मार्ग पर कई किलोमीटर तक पैदल भ्रमण करके यहां की सरुक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सेवामयी बनाने के निर्देश भी अधिनस्थों को दिये।