प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कांवडिय़ों के परिचालन को पूरी तरह से सुखद, सुखमय और सुरक्षित बनाने के लिये सजग डीसीपी रूरल ने मेरठ, गंगनहर पटरी, पाईप लाईन और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित किये गये निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शिविर संचालकों ने श्री तिवारी व अन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस भ्रमण के दौरान श्री तिवारी ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने में लगे पुलिसकर्मियों को हाई विजिबिलीटी बैल्ट भी पहनाई।