गाजियाबाद (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार की सुबह गाजियाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान वह गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक कावंड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी लखनऊ से सुबह सवा दस बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद हैलीकॉप्टर से मेरठ तक का दौरा करेंगे।