गाजियाबाद (युग करवट)। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और आमजनमानस से लेकर कांवडिय़ों व शिवभक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के क्रम में गंगनहर में निवाड़ी से लेकर मसूरी तक पीएसी फ्लड टीम अत्याधुनिक संसाधनों से लैस बोटï्स से २४ घंटे मोबाइल कर रही हैं। यह कहना है डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी का। श्री तिवारी ने बताया कांवडिय़ों एवं अन्य श्रद्घालुओं की सुरक्षा को पूरी तरह से फुल प्रूफ बनाने के लिये जहां एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम को लगाया गया है वहीं निवाड़ी, मुरादनगर व मसूरी थाने की पुलिस भी गोताखोरों की टीम के साथ न केवल लोगों को गंगनहर में स्नान करने से रोक रही है बल्कि पूरी मुस्तैदी के साथ गंगनहर पटरी मार्ग पर पहरा दे रही है।