गाजियाबाद (युग करवट)। कांवडिय़ों की सुरक्षा एवं सुविधा में कोई चूक ना रहे जाये और उनका परिचालन सुगमता एवं सुव्यवस्थित ढ़ंग से होता रहे इस पहलू को सुनिश्चित करने के लिये एसीपी कविनगर सिद्घार्थ गौतम ने जहां दुहाई से लेकर एल्टी कट तक कांवड़ डï्यूटी को रात भर चैक किया वहीं पुलिसबल के साथ १५ किलामीटर तक कांवड़ मार्ग पर पैदल भ्रमण भी किया। इस अवसर पर श्री गौतम ने कांवड़ शिविरों की सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था का आकलन करते हुए श्विभक्तों की कुश्ल क्षेम पूछने के साथ साथ उनकी सेवा भी की।
श्री गौतम ने कांवड़ डï्यूटी में लगे अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को हर समय अलर्ट मोड पर रहकर कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित एवं सेवामयी बनाये रखने के निर्देश भी दिये।