गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के क्रम में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने एसओ मानवेंद्र सिंह व फोर्स के साथ लाल कुंआ से लेकर डासना तक पैदल भ्रमण किया। इस अवसर पर श्रीमती पाल ने एनएच-९ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कांवडिय़ों के परिचालन व्यवस्था और उन्हें दी जा रही सुविधा एवं सहायता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को हर समय सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहकर कांवडिय़ों को पूण सुरक्षा कवच एवं सहयोग करने के निर्देश दिये।