गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से सुगम, सरल, सुव्यवस्थित, सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिये सजग डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी अपना पूरा फोकस कांवड़ मार्गो पर लागू की गई सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ कराने में किये हुए हैं।
इसके तहत श्री तिवारी ने जहां कांवड़ मार्गो का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य, एसएचओ ट्रोनिका सिटी, एसएचओ लोनी, एसएचओ अंकुर विहार व टीआई की टीम के साथ मिलकर दिल्ली देहरादून हाई-वे पर जगह जगह फ्लैक्स व पोस्टर लगवाये। इन फ्लैक्स व पोस्टर में यह लिखा हुआ है कि दिल्ली देहरादून हाईवे कांवडिय़ों के परिचालन के लिये प्रतिबंधित हैं। इसलिये कांवडिय़े इस हाई-वे पर परिचालन ना करें। इसके बाद श्री तिवारी ने कांवड़ मार्गो पर लगे शिविरों का भी अवलोकन करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।