प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता कारोबारी नितिन मित्तल पर हुए जानलेवा हमले के प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। आज सैंकड़ों व्यापारियों ने मोदीनगर कोतवाली का घेराव करके जमकर हंगामा किया। आक्राशित व्यपारियों की मांग है कि जिन लोगों ने नितिन मित्तल पर जानलेवा हमला किया उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे व्यपारियों को उक्त प्रकरण में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को संभाला।