गाजियाबाद (युग करवट)। मुरादनगर थाना पुलिस के उस समय होश उड़ गये कि जब यह सूचना मिली कि गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर डिडोली गांव के पास दो कांवडिय़ों को सर्प ने डस लिया है। इस सूचना के मिलते ही मुरादनगर पुलिस तुंरत एक्टिव मोड़ पर आ गई थी। उसके बाद पुलिस ने कांवडिय़े को अस्पताल पहुंचा। जहां उसे दिल्ली रैफर कर दिया। वहीं सूत्रों के अनुसार जब सर्प दंश से मुर्छित अवस्था में पहुंच चुके दोनों कांवडिय़ों को मुरादनगर स्थित सीएचसी में लाया गया तो वहां पर स्नेक एंटी वैनम नहीं मिला। उसके बाद दोनों को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों कांवडिय़ों की नाजुक हालत देखकर उन्हें जीटीबी रैफर कर दिया। जहां एक कावंडिये की मौत होने का समाचार वायरल हो गया। वहीं दूसरे साथी की हालत भी गंभीर होने की चर्चा भी चली। सूत्रों के अनुसार बहजोड अलवर राजस्थान निवासी ४५ वर्षीय संदीप और ६५ वर्षीय लालचंद जब अपने साथियों के साथ गंगाजल लेकर लौट रहे थे तो उन्हें सांप ने काट लिया था। उधर इस घटना के संदर्भ में एसओ मुरादनगर का कहना है कि सर्प दंश वाली घटना में ना तो किसी की मौत हुई है और ना ही दो कांवडिय़ों को सांप ने काटा था। केवल ६५ वर्षीय लालचंद को ही सांप ने काटा काटा था। जिसका उपचार जीटीवी में चल रहा है।