गाजियाबाद (युग करवट)। राष्ट्रीय वस्त्र प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, विशिष्ट अतिथि-वस्त्र राज्य मंत्री एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले चेयरमैन संदीप बोरा ने निट्रा के बारे विस्तार से जानकारी दी। मंत्री गिरीराज सिंह ने बताया कि आने वाले समय में इससे बना फाइबर दुनिया के लिए एक कम लागत में तैयार होने वाला बेहतर उत्पाद होगा। जो लो तापमान में भी सर्दी से बचाव कर सकता है। इसके ना सिर्फ फाइबर तैयार किया जा रहा है बल्कि किसानो को भी खेती के लिए पेरित कर रहे है। जिससे किसानो को भी काम लागत में खेती करने को मिल सके। पवित्रा मार्गेर्ट ने कहा कि फाइबर तैयार करने पर काम चल रहा है, आने वाले समय में दुनिया का बेहतरीन फाइबर अपने देश में उपलब्ध होगा।