गाजियाबाद (युग करवट)। पतंजलि योग समिति द्वारा योग दिवस के योगाभ्यास के चतुर्थ दिन प्रोटोकॉल अभ्यास संपन हुआ। शिविर का संचालन योगाचार्य डॉक्टर सुरेंद्र त्यागी व पतंजलि प्रभारी निरंजन सिंह आर्य द्वारा किया गया। शिविर के संचालन में योग शिक्षक कृष्ण कुमार दुबे, लायक सिंह, हरिराज, प्रमोद भारती, मीडिया प्रभारी अनिल सत्या रविराज, सुधा त्यागी, कुसुम तोमर, सुनीता शर्मा, पुजा चौधरी, पूनम यादव, अमरेश, नीलांव कमलेश, सतीश जैन व जेपी कश्यप जी का विशेष योगदान रहा। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने बढक़र का हिस्सा लिया और योग जन जागरण यात्रा पूरी सोसाइटी में निकली।