गाजियाबाद (युग करवट)। संजय नगर स्थित कामकुस कॉलेज ऑफ लॉ एवं द आर्ट एंड एस्थेटिक फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना निशा महाजन तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर द आर्ट एंड एस्थेटिक फाऊंडेशन की अध्यक्षा पूजा मणि और वरिष्ठ समाजसेविका अल्का शुक्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अंबुज शर्मा ने कार्यशाला की गंभीरता को समझाते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया साथ ही कॉलेज के छात्र दीपक मिश्रा ने भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वैदिक महत्वों को बताते हुए शानदार मंच संचालन किया किया। सह-प्रचार्या डॉ नीतू मनकोटिया द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। इस दौरान डायरेक्टर करुणाकर शुक्ल, निलिमा अग्रवाल, सुदेश सिन्हा, प्रखर द्विवेदी,नीलम त्रिपाठी, कृपाल सिंह, पारुल शर्मा, श्वेता शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।