गाजियाबाद (युग करवट)। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्घार्थ विहार कॉलोनी में स्थित शराब के ठेके के पास कार में बैठकर शराब पी रहे कुछ युवकों ने वहां पर रहने वाली एक लडक़ी से छेड़छाड़ की। इस घटना का पता चलते ही रेजिडेंटसï् में आक्रोश व्याप्त हो गया। उसके बाद लोगों ने ठेके बंद कराने और लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिये हंगामेदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन किये जाने की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से दरोगाओं व प्रदर्शनकारियों में जमकर हॉट टॉक हुई। लोगों का कहना था कि वो यहां से तब तक नहीं हटेंगे कि जब तक पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी यहां पर आकर अपराध का गढ़ बन चुके इन दोनों ठेकों को बंद कराने का आदेश नहीं देते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह प्रदर्शन रात के अलावा आज सुबह भी हुआ। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।