गाजियाबाद (युग करवट)। मीडियाकर्मी मनीकांत शर्मा की माता का देर रात रात निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा कि श्रीमति ऊषा देवी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। कल देर रात उन्होंने अंतिम संास ली। आज सुबह हिंडन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। वह अपने पीछे दो पुत्रों का परिवार छोड़ गईं हैं। युग करवट परिवार दुख की इस घड़ी में मनीकांत शर्मा के परिवार के साथ है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।