विदेशी ताकतों के साथ मिलकर विपक्ष बना रहा अरातकता का माहौल: नवाब सिंह नागर
गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा द्वारा पांच नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन कर रहा है। इस पदयात्रा में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी ताकतों के साथ मिलकर विपक्ष देश में अराजकता का माहौल बना रहा है, जिसे लेकर भाजपा आम जनता के समक्ष लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चला रही है ताकि देश के नागरिकों को भी विपक्ष की मशां पता चल सके। योगी सरकार ने प्रदेश में सरकार बनते ही गुंडे-माफियाओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी, इसका नतीजा आज देश-विदेश से उद्यमी यूपी में निवेश कर रहे हैं। पहले सरकारी नौकरी में परिवारवाद चलता था, बिना परीक्षा दिए ही लोगों को सरकारी नौकरी मिल जाती थी, लेकिन आज पूरी निष्पक्षता और भ्रष्टïाचार मुक्त सीधे नौकरी दी जा रही हैं। यूपी में बिजली की स्थिति बदहाल थी, गन्ना किसानों को दो से तीन साल में भुगतान मिल पाता था, लेकिन अब महज दो से तीन महीने में गन्ना भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाता है। यूपी में अर्थवस्था के मामले में जहां लास्ट के तीसरे नम्बर पर होता था, आज टॉप थ्री में आता है। यह बदलाव यूपी में हुआ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह पदयात्रा सुबह दस बजे राजनगर एक्सटेंशन के केडब्ल्यू मॉल से शुरू होकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोल्डन व्यू के पास सम्पन्न होगी। प्रेसवार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मोहन, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, करण शर्मा आदि मौजूद रहे।