कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बड़ा खुलासा
गाजियाबाद (युग करवट)। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने सपा नेता आजम खां को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि आजम खां अपने ही लोगों की सियासी साजिश का शिकार हो गये। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्या की मुलाकात हुई उसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्या आजम खां से मिले। इस मुलाकात के बाद इस बात का अंदेशा हो गया कि कहीं आजम खां कांगे्रस के साथ नहीं चले जाएं तो एक बड़ी साजिश रची गई जिसका शिकार आजम खां हो गये। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले, ईडी इनके बारे में कुछ नहीं कहेंगे लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि ईडी जिनके इशारे पर काम करती है ये सबको पता है कि जिनके इशारे पर काम करती है वो सपा में किसकी मानते हैं बस इतना ही बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्या के बाद ही आजम खां पर अपने ही लोगों ने फिर शिकंजा कसा दिया। आचार्य प्रमोद कृष्णम् का ये बयान बहुत महत्वपूर्ण है और सियासी हलकों में इस बयान के कई संकेत निकाले जा रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि आजम खां पर राहु और शनि भारी पड़ गया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भाजपा तो सामने से आजम खां की शत्रु है लेकिन असली शत्रु आजम खां के घर में हैं। उन्होंने कहा कि जिनके हाथों में एजेंसी है वो किसकी बात मानते हैं वो सब जानते हैं।
मोदी अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं ये बात विपक्ष याद रखे
गाजियाबाद (युग करवट)। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने दिल्ली की रैली को लेकर कहा कि ये कौरवों के कुनबे हैं और महाभारत में कौरवों ने जो चक्रव्यूह बनाया था उसे अर्जुन ने तोड़ा था इसलिए विपक्ष को ये बात याद रखना चाहिए। कि प्रधानमंत्री अर्जुन हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव एक तरह से महाभारत है और ये धर्मयुद्घ की लड़ाई है। किस की जीत होगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनकी भगवान में आस्था होगी वही जीतेंगे।