गाजियाबाद (युग करवट)। मानव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की नई इकाई मानव हॉस्पिटल का आदित्य वल्र्ड सिटी में शुभारंभ किया गया। नई इकाई के शुभारंभ अवसर पर कविनगर के ट्रिनिटी बैंक्वेंट में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया, शहर विधायक संजीव शर्मा, एनएचएआई के चेयरमैन व वरिष्ठ आईएएस संतोष कुमार यादव, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, आईएएस नितिन मदान, पूर्व मेयर आशा शर्मा, डॉ. अजय अग्रवाल, राकेश गर्ग, अजय वर्मा आदि ने शिरकत की। अस्पताल के निदेशक डॉ.रजत गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर इस नई शुरूआत के साथ संस्थान का संकल्प आधुनिक तकनीक एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस नई इकाई का उद्देश्य गाजियाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं नेत्र चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। गणमान्य अतिथियों ने मानव अस्पताल की नई यात्रा और दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. हरीश गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।