गाजियाबाद (युग करवट)। यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा के संबंध जहां भी हैं वो बहुत पारिवारिक हैं। राजनीति के क्षेत्र की बात हो या फिर प्रशासनिक स्तर पर उनके संबंधों की बात हो, वो हमेशा पही पंक्ति में नजर आते हैं। दिल्ली में एक शादी समारोह में जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर डॉ. पीएन अरोड़ा पर पड़ी तो उन्होंने आगे बढक़र जिस तरह उनसे मुलाकात की वो अपनेपन को बयां कर रही थी। दरअसल चिराग पासवान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान से डॉ. पीएन अरोड़ा के बहुत ही पारिवारिक संबंध थे। चिराग पासवान का ये अंदाज इसी बात का गवाह है कि पीएन अरोड़ा में कुछ तो बात है।