गाजियाबाद (युग करवट)। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने मोनू उर्फ आबिद के खिलाफ उसका धर्म परिवर्तन कराने और कई साल तक उसका शारारिक, मानसिक व आर्थिक शोषण करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने तहरीर देते हुए बताया कि आबिद से उसकी मुलाकात चार साल पहले पंचवटी में हुई थी। उस समय न केवल आबिद ने अपना नाम मोनू बताया था कि बल्कि उससे शादी करने की बात भी कही थी। उसके बाद आबिद उसकी इज्जत से खिलवाड़ करने लगा। उसने जब मोनू उर्फ आबिद पर जब शादी करने का दवाब बनाया तो उसने उसका धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। उसके बाद आबिद उसे गिरधरपुर बिसरख में स्थित किराये के कमरे पर लेकर गया।
जहां वह उसके साथ रेप करता रहा।