गाजियाबाद (युग करवट)। विधायक संजीव शर्मा ने डूंडाहेड़ा और क्रासिंग रिपब्लिक में विकास कार्यों की गति को तेज कर दिया है। क्रासिंग की मेन रोड को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होने वाला है। इसमें एक प्लाट बाधा बन रहा था जिसे दूर करने के लिए विधायक संजीव शर्मा ने जीडीए वीसी से मुलाकात की थी। जीडीए ने दोनों पक्षों से बात की है। बताया जा रहा है इस सडक़ के निर्माण के लिए शासन ने 157 करोड़ रुपए की धन राशि स्वीकृत की है। नाले को कवर करके उस पर सडक़ बनाने की कोशिश भी तेज कर दी ई है। शासन ने सर्वे रिपोर्ट के लिए तीन विभागों के इंजीनियर की टीम बनाई है। इस काम के लिए विधायक संजीव शर्मा ने जीडीए, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम भी पत्र लिखे हैं, उन्होंने भी काम शुरू कर दिया है। डूंडाहेड़ा के तालाब के सौन्दयकरण के लिए सीडीएस का चयन हो चुका है। इसके साथ की डूंडाहेड़ा में श्मशान बनाने के लिए भी उन्होंने शासन को लिखा है। बताया जा रहा है कि इस पर काम शुरू हो चुका है। घोड़े वाले मंदिर मार्ग को बनाने के लिए एनएचएआई से पत्राचार किया गया है। सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी शासन को लिखा गया है। संजीव शर्मा ने बताया कि इसी के साथ बागू, विजयनगर, प्रताप विहार में आदि में भी काम शुरू हो चुके हैं।