नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। विकास भवन सभागार में राज्यसभा सांसद संगीत यादव ने ग्राम्य विकास मिशन के तहत दीन दयाल अंतोदय योजना, राष्टï्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने स्वयं सहायता समूह के कार्य, स्टार्टअप कॉस्ट प्राप्त समूहों की संख्या, सामुदायिक निवेश निधि, आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस, ई-रिक्शा की संख्या, ब्लॉक मिशन प्रबंधन की समीक्षा की। संगीता यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम किया जाए। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित होना चाहिए, इसको लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार शहरी ही नहीं ग्रामीण विकास को लेकर भी लगातार काम रही है। बैठक में सीडीओ कुमार सौरभ, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।