अयोध्या (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें राम सेवकों का हत्यारा एवं राम विरोधी बताते हुए कहा कि वो केवल बाबर की पूजा करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में चढ़ावे की चोरी पर उपदेश दे रहे हैं ये वो लोग हैं जिन्होंने आज तक खुद राम लला के दर्शन नहीं किये। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को भी अयोध्या जाने से रोक दिया था लेकिन इस बीच रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से विधायक मनोज पांडेय ने जो उस वक्त सपा में थे उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि सभी विधायकों को अयोध्या में राम लला के दर्शन को जाना चाहिए। लेकिन अखिलेश यादव ने उनकी बात मानने से इनकार ही नहीं किया बल्कि उनको धुतकार भी दिया और उसके बाद मनोज पांडेय ने सपा को बाय-बाय कह दिया और आज उत्तर प्रदेश सरकार में वो मंत्री हैं। उनके साहस की सराहना की जानी चाहिए।