नोएडा (युग करवट)। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अब्दुल समद उम्र 40 वर्ष तथा रहीसुद्दीन हक उम्र 25 वर्ष मूल निवासी पश्चिम बंगाल थाना क्षेत्र मे स्थित निर्माणाधीन एटीएस सोसाइटी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज दोपहर को दोनों काम करते समय असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।