मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जताया खेद
लखनऊ (युग करवट)। ‘राम ने शर्मा को मारा’ मामले में आधिकारिक हैंडल से दिए गए जवाब की भाषा को लेकर उठे विवाद के बाद चुनाव आयोग ने माफी मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट में इस्तेमाल की गई टिप्पणियों की भाषा, भाव और तीखापन आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संवाद के अनुरूप नहीं था। नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट की टिप्पणियों से लोगों में पैदा हुए वास्तविक आक्रोश को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे अचंभित और नाराज लोगों से ईमानदारी से माफी मांगी जाती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे से आधिकारिक हैंडल पर संवाद की भाषा शालीन और औपचारिक रखी जाएगी।