लखनऊ (युग करवट)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई ग$ाडिय़ां एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है। राहुल गांधी अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाडिय़ां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। राहुल गांधी सुरक्षित हैं।