लखनऊ (युग करवट)। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में पुलिस पेंशनरों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन ने किया।
प्रतियोगिता में वाक चाल की 70 से 80 वर्ष की आयु वर्ग में मिथलेश सिंह ने प्रथम, अनिल कुमार प्रथम, रामली लाल निरंजन तथा ओपी तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। 60 से 70आयु वर्ग में धनेश प्रसाद पहले, शिवदीन सिंह दूसरे, सुरेन्द्र चौबे तीसरे, गोला फैंक में अनिल कुमार पहले, रामलाल यादव दूसरे, हरिहर सिंह तीसरे, चक्का फैंक में रामशब्द यादव पहले, हरिहर दूसरे, रामलाल यादव तीसरे, म्यूजिकल चेयर रेस में सुरेन्द्र चौबे, राकेश राय, मिथलेश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल की टीम पहले, पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाडिय़ों को संस्थान के अध्यक्ष अरविंद कुमार जैन, रामेश्वर दयाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, महासचिव आरके चतुर्वेदी पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान सहायक सेनानायक उदयवीर सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।