गाजियाबाद (युग करवट)। महर्षि दयानन्द विधापीठ स्कूल ने रजत जयंती वार्षिकोत्सव मनाया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम करते सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप मेें पहुचे गुजरात के राज्यपाल आर्चाय देवव्रत व केन्द्रीय मंत्री सुनील शर्मा ने स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में विजय पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल आर्चाय देवव्रत ने कहा कि महर्षि दयानन्द विधापीठ से पढ़े हुए छात्र छात्राए अच्छी जगहों पर कार्यरत है। मुझे पूरी उम्मीद है महर्षि दयानन्द विधापीठ स्कूल के टीचर एक नये विजन के साथ बच्चों को पढ़ाकर उन्हे एक कामयाब इंसान बनाने में अहम भुमिका निभा रहे। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री बालेश्वर त्यागी, सुभाष त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, पंकज शर्मा, अमर दत्त शर्मा, विनोद त्यागी, राजेश पाल, सीमा सेठी, कोमल त्यादी आदि मौजूद रहे