गाजियाबाद। (युग करवट)। आज नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में संभवदिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभव दिवस और निगम में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा समस्याओं का निस्तारण के उपरांत उसका फीडबैक भी लिया जाए। जनसुनवाई से पहले पूर्व में किए गए शिकायतों के निस्तारण का नगर आयुक्त ने फीडबैक भी लिया। इस दौरान दोपहर तक आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें टैक्स विभाग से २ ,निर्माण विभाग से १, स्वास्थ्य विभाग से २, प्रकाश विभाग से १ शिकायत प्राप्त हुई। संभव दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गये है। इस दौरान पार्षदों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। जिन पर कार्यवाही के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया।