सीपी ने परेड का मान प्रणाम लेकर किया निरीक्षण
गाजियाबाद (युग करवट)। नौ माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ५८५ प्रशिक्षुओं ने दीक्षांत परेड के दौरान पुलिस लाइन में पुलिस के उच्चाधिकारियों, अतिथियों और परिजनों की तालियों की गडग़ड़ाहट से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड को अपना मान प्रणाम किया। श्री गौड ने जहां परेड की टोलियों का नेतृत्व करने वाले कमांडरों को सम्मानित किया वहीं उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अन्त व वाहï्य कक्षीय प्रशिक्षण में अपना सर्वांग एवं सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को भी मेडल व प्रशस्तिपत्र भेंट किया। इस अवसर पर श्री गौड ने जहां प्रशिक्षुओं को अनुशासन, सेवा,समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई वहीं उन्हें अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ जवान बनकर जन व राष्टï्रसेवा करने की भी प्रेरणा दी। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गोड का स्वागत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी एवं डीसीपी मुख्यालय धवल जायसवाल आदि अधिकारियों ने किया। प्रशिक्षुओं की टोलियों द्वारा दिये गये मान प्रणाम को एडिशनल सीपी मुख्यालय केशव चौधरी ने प्राप्त किया। श्री चौधरी व श्री जायसवाल ने मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड को स्मृतिचिन्ह भेंट करके उनका सम्मान भी किया। दीक्षांत परेड के आयोजन के समापन डीसीपी मुख्यालय धवल जायसवाल ने धन्यवाद भी दिया। उदï्घोषक की भूमिका का र्निवहरन शिक्षिका डॉ. पूनम शर्मा ने किया। दीक्षांत समापन के बाद जब प्रशिक्षु अपने अपने परिजनों से मिले तो वातावरण पूरी तरह से भावविहï्ल हो गया। इस अवसर पर डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ट्रेफिक त्रिगुण बिसेन, एडीसीपी प्रोटोकॉल राजेश पाण्डेय, एडीसीपी क्राइम पियूष कुमार सिंह, एसीपी लाइन अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल, एसओ मधुबन बापूधाम आईपीएस दीप्ति एस चौहान, एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा, एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य, एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम, एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह, एसीपी नन्दग्राम उपासना पाण्डेय, एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद व एसीपी अभिसूचना प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।