विकास कार्यों को लेकर डीएम को दिए कड़े निर्देश
गाजियाबाद (युग करवट)। शहर विधायक संजीव शर्मा ने शहर के विकास कार्यो व परियोजनों के समय से पूरा किए जाने को लेकर डीएम से मुलाकात की बल्कि उन्हें स्पष्टï निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता के साथ योजनाओं को पूरा किया जाएगा। विधायक ने चेतावनी भी दी है कि जनता से जुड़े कार्यो को लेकर कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान में लाइनपार क्षेत्र में बालिका डिग्री की स्थाना, गौर सिद्घार्थ सोसायटी, सिद्घार्थ विहार में गंगाजल की वाटन सप्लाई शुरू कराने, शहर विधान सभा में जल निगम द्वारा निर्मित पांच पानी की टंकियों का हस्तांतरण नहीं किए जाने, आधार सेन्टर, महामाया स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्याे में अनियमिता को लेकर जांच के सम्बंध में, क्रॉसिंग रिपब्लिक में फायर स्टेशन बनाए जाने,श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर कॉरीडोर व दुकानों के सम्बंधों में, जमीनों से सम्बंधित समाज कल्याण विभाग की कार्रवाई को लेकर, पीडब्लयूडी,एनएचएआई से संबंधित सडक़ चौड़ीकारण को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सबंधित विभाग को कई पत्र भेजे जाने के बाद भी उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि शहर का समग्र एवं संतुलि विकास हमारी प्राथमिकता में हैं, लेकिन विभागों द्वारा समय से कार्य न किए जाने से योजनाओं पर काम पूरा नहीं हो पा रहा है।