नोएडा (युगकरवट)। थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को शिवम शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल 116 स्थित अपने ऑफिस के बाहर खड़ा किया था।
वहां से अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में तौसीफ अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर 73 से चोरी कर ली है।