पुलिस ने पब्लिक की मदï्द से बुझाई मोनू की आग
मारपीट के मामले में दोनों पक्ष आये थे नेहरू गार्डन चौकी पर
गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह खोड़ा थाने की नेहरू गार्डन चौकी पर आये मोनू नामक व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना का पता चलते ही जहां मौके पर अफरा-तफरी व दहशत का माहौल कायम हो गया वहीं पुलिस के होश उड़ गये। उसके बाद चौकी पर मौजूद दरोगा व पुलिसकर्मियों ने वहां पर मौजूद लोगों की मदï्द से मोनू की आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इस घटना के संदर्भ में सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम का कार्यभार देख रहे एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सैना ने बताया कि कल शाम को नेहरू गार्डन इलाके में रहने वाले मोनू व गोपाल और विवेक, सोनी, संदीप व सोनी के चाचा के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों ने चौकी में तहरीर दी थी। आज सुबह दोनों पक्षों को पुलिस ने चौकी पर बुलाया था। चौकी पर आये दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मोनू ने चौकी प्रभारी के ऑफिस से बाहर निकलकर खुद को आग लगा ली। श्री सक्सैना नेबताया कि मोनू की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके विवेक पक्ष के चर आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस क्रम में झुलसे हुए मोनू के बयान भी दर्ज किये गये हैं।