गाजियाबाद (युग करवट)। लोहियानगर स्थित प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विवि सेवा केन्द्र द्वारा लोहिया नगर के बी ब्लॉक पार्क में पीस माई नेचर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजयोगनी बीके विमला दीदी ने बताया कि कैसे हम शांति को अपने संकल्प में शब्दों में और अपने कर्म में ला सकते हैं और उसे अनुभव कर सकते हैं। शांति को अपने जीवन की नेचर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य का वास्तविक स्वभाव शांति है, शांति ही हमारा स्वधर्म है, शांति हमारा नेचुरल संस्कार है, किसी के भी कुछ बोलने से मेरी शांति चली जाए तो मेरे मन का रिमोट दूसरे के हाथ में चला गया। शांत रहना कोई कमजोर बनना नहीं होता है। विश्व में शांति लाने से पहले अपने मन में शांति लाए, परिवार में शांति लाएए घर में शांति लाए फिर विश्व में भी शांति आ जायगी। उन्होंने कहा कि शांति को अपनी नेचर बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अभियान में बीके उर्मिला ने शांति को अपने जीवन का नेचर बनाने के उपाए बताएं। साथ ही बीके सोनिया ने उपस्थित लोगों को शांति की प्रतिज्ञा कराई।