गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा ने गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी उपस्थित रहे। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और नीतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब ने देश के संविधान का निर्माण कर भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह बाबा साहब के सम्मान को बढ़ाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, वह अन्य किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया।