नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिले में पहली भजन जामिंग कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। दो बहनों श्वेता और पायल की अनूठी पहल पर इस कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस कॉन्सर्ट में सैंकड़ों की संख्या में भक्त जुड़े। जामिंग कॉन्सर्ट को पारंपरिक भक्ति कार्यक्रमों से अलग एक जीवंत और इंटरैक्टिव अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसमें दर्शकों की सक्रिय भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया। भक्ति और उत्सव के इस अनूठे मेल ने ऐसा वातावरण बनाया, जहां दर्शकों की सामूहिक आवाज़ों से पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा, आनंद और एकता की भावना से गूंज उठा। इस कॉन्सर्ट में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ इस शाम का हिस्सा बनकर यह संदेश किदया कि भक्ति संगीत आज भी हर पीढ़ी के दिल में विशेष स्थान रखता है।