प्रमुख अपराध संवाददाता
बुलंदश्हर (युग करवट)। चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी में रहने वाले दबंग व्यक्ति ने चोरी के शक में दो गरीब अबोध बच्चों को तालिबानी सजा दी। इतना ही नहीं आरोपित ने बच्चों को यातना देने वाली वीडियो भी बनाई। वीडियो के वायरल होने के बाद चोला थाना पुलिस से लेकर पुलिस के आला अफसर भी न केवल एक्शन मोड पर आ गये बल्कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया। इसके बाद पीडि़त बच्चों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित आदित्य सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके चोला थाना पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना उस समय घटी कि जब आदित्य सिंह के यहां चोरी होने पर उसका शव पीडि़त अबोध बच्चों पर गया। उसके बाद आरोपित ने दोनो बच्चों को पेड़ परउल्टा लटका उनके साथ मारपीट की।