नोएडा (युग करवट)। थाना सेक्टर -113 के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 112 में रहने वाली साधना रानी की शादी अरुण यादव से हुई है। उसके पति की चांदनी सिद्दकी नामक महिला से अवैध संबंध है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि चांदनी और उसकी बहन ने उसकी पति की अश्लील वीडियो बनाई है, और उसे ब्लैकमेल करके अवैध धन की मांग कर रही है, जिसकी वजह से उसका वैवाहिक जीवन डिस्टर्ब चल रहा है। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि चांदनी और उसके गैंग के लोग उसकी कभी भी हत्या करवा सकते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर चांदनी सिद्दकी, सोनिया सिद्दकी, उसकी जेठानी श्वेता और ननद प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।