नोएडा (युगकरवट) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का नोएडा स्थित डीएनडी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विनोद त्यागी, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव और ओमवीर अवाना, उपाध्यक्ष उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, महेश अवाना, संजय बाली, डिंपल आनंद, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, राहुल शर्मा, प्रज्ञा पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।