नोएडा (युग करवट)। संविधान दिवस के अवसर पर सूरजपुर स्थित दीवानी न्यायालय में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक स्वर, एक संविधान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों और स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत, अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश एससी,एसटी एक्ट सोमप्रभा मिश्रा समेत न्यायिक, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।