लखनऊ/गाजियाबाद (युग करवट)। शासन ने अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के दस आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिये। इस बदलाव के दौरान गौतमबुद्घनगर मे तैनात २०२१ बैच की आईपीएस शैव्या गोयल और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात अमित कुमावत एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त नीतू को गौतमबुद्घनगर, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात एडीसीपी महिला आईपीएस अधिकारी शिवा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा, मुख्यालय डीजीपी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक पुनित द्विवेदी को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया है। इसके अलावा अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ किरन यादव को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन-एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज पुष्कर वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा आदित्य को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण बदायूं, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर भवरे दिक्षा अरूण को एएसपी पीटीएस मेरठ और अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सुश्री माविस टॉक को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया है