गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी छात्र सभा ने इस्माल नगर के वार्ड-92 में पानी की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। सभा के राष्टï्रीय सचिव आशु अब्बासी ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड में काफी समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। दो दिन से क्षेत्र के लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। सडक़ें टूटी हुई हैं, टूटी हुई पाइपलाइन कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर समस्या का निस्तारण किया जाए, व तब तक क्षेत्र में टैंकर से पानी की सप्लाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में शोएब,साहिल, आशु अब्बासी आदि मौजूद रहे।