विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा कराई गई रामकथा से माहौल हुआ राममय
गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रामकथा का आयोजन कर जिस तरह का राममय माहौल बनाया वो अपने आप में ऐतिहासिक है। हजारों की संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं का उत्साह देखने के लायक था। कार्यक्रम में यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी भी एक बड़ा संदेश रहा। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने श्रीराम कथा का आयोजन किया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि कथा प्रारंभ होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा में 36 हजार महिलाएं शामिल हुईं। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्होंने 26 हजार कलश की व्यवस्था की थी। बाकी महिलाओं में इतना उत्साह था कि उन्होंने खुद 10 हजार कलश की व्यवस्था करके यात्रा में पहुंची आज तक किसी भी कथा की कलश यात्रा में इतनी महिलाएं नहीं देखी गईं। कथा सुनने के लिए भी हजारों लोग रोज पहुंच रहे हैं। कथा में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक श्रीचंद शर्मा और भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी कथा में पहुंचे।