गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन तेवतिया के कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्टï्रीय अध्यक्ष गौरव त्यागी के साथ आरटीओ कार्यालय में अभ्रद व्यवहार किए जाने के विरोध में जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में बताया कि 27 अगस्त को जिले के आरटीओ कार्यालय में गौरव सिंह के साथ न सिर्फ अभ्रद व्यवहार किया गया बल्कि मोबाइल तोडऩे की धमकी दी गई। इस मामले को संगठन ने कार्यालय के बाबू के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में गौरव सिंह, धर्मेन्द्र, राजेन्द्र सिंह, नितिन, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।