गाजियाबाद (युग करवट)। वार्ड २७ के नगर निगम के पार्षद नरेश जाटव ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा यूजर चार्ज की वसूली करने की नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद नरेश जाटव का कहना है कि नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज की अवैध वसूली प्राइवेट फर्म जीईएसआईएल द्वारा की जा रही है। नगर निगम द्वारा पंजिकृत निविदा जारी की गई जिसमें फर्म मालिक द्वारा नगर निगम कर्मचारियों से वार्ड-27 व 7 में जनता से यूजर चार्ज के नाम पर अवैध तरह से वसूली कर रहे है। कर्मचारियों द्वारा धन वसूल करके अपने पेटीएम में लिया गया है।
प्राइवेट फर्म जीईएसआईएल द्वारा यूजर चार्ज के नाम पर अवैध धन वसूली तथा अधिक बिल बनाकर भवन स्वामी को भेजकर उनसे कम करने की एवज में अवैध वसूली फर्म के कर्मचारी कर रहें है।