गाजियाबाद (युग करवट)। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी चार वर्षीय भांजी के साथ धिनौना कृत्य करने के बाद उस मासूम की हत्या करने वाला कलयुगी मामा पुलिस के रडार पर आ गया है। सूत्रों की माने तो जमील की गिरफ्तारी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व टीला मोड थाना क्षेत्र में रहने वाली रसीद की अबोध पुत्री को उसका मामा जमील टॉफी दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया था। उसके बाद जमील ने अपनी भांजी की हत्या करके उसकी लाश को कार के नीचे छुपा दिया था। उसके बाद वह फरार हो गया था।