गाजियाबाद (युग करवट)। अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में पांच मैचों में 19 विकेट लेकर गाजियाबाद निवासी गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ी मानव को यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सम्मानित किया। मानव का परिवार राकेश मिश्रा से मुलाकात के लिए आया था। इस अवसर पर उन्होंने मानव को सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।