गाजियाबाद (युग करवट)। नई दिल्ली में स्पोट्र्स जनर्लिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से खेल जगत में अहम भूमिका निभाने वाले महारथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल जगत को बढ़ावा देने वाले यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा को फेडरेशन के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।