गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के निधन पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उनके साथ पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल भी मौजूद रहे। कपिल देव अग्रवाल ने स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और समाज के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।