बदमाशों के पास से पांच मोबाइल, नगदी व सामान बरामद
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एसओ मधुबन बापूधम की टीम ने वद्र्घमानपुरम चौकी क्षेत्र से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग हाईवे पर वाहनों विशेषकर ट्रक चालकों से लूट करता था।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये बदमाशों के पास से विभिन्न थाना क्षेत्रों से लूटे अथवा झपटे गये लाखों की कीमत के पांच मोबाइल, कैश व कीमती सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों लुटेरों ने अपने नाम अमित व सूरज निवासी भटï्टा नंबर पांच बताये। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई आधा दर्जन से अधिक लूट, झपटमारी व चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश मौका मिलते ही ट्रक चालक के साथ लूट करके भाग जाते थे। इस गैंग ने मेरठ रोड समेत कई मार्गो पर लूटपाट की है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ करके यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन्होंने कब और कहां पर लूट अथवा छिनैती की वारदातों को अंजाम दिया।